Ad Code

राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता ने जताया पूरा समर्थन


बक्सर । रविवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों और समर्थकों ने उन्हें आत्मीय सहयोग और भरपूर समर्थन का भरोसा दिलाया।


जनता ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से निराला जी की कमी महसूस हो रही है और इस बार तन-मन-धन से उनका साथ देकर उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में जिस विकास की गंगा राजपुर में बही थी, वह हाल के वर्षों में थम गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार निराला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने की बात पर बल दिया।

मौके पर उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और निराला जी को समर्थन देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित राय, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार पाण्डेय, रविकांत कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, टूना राम, सुगन्ध राम, अनिरुद्ध तिवारी, जगजीवन राम, वंश नारायण पाण्डेय, श्रवेश्वर पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu