बक्सर । ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन दोनॉटिंग ब्लड बक्सर की ओर से स्व. अमित मानसिंहका की जयंती के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से मध्य लोहदि भवन, आर.एन. पथ (नगर परिषद के पीछे) बक्सर में आयोजित होगा।
ब्लड बक्सर के श्री सुमित मानसिंहका ने बताया कि यह शिविर भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे “नेशनल वॉलंटियर ब्लड डोनेशन डे” के तहत “नेशनल वाइड मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” का हिस्सा है। उन्होंने रक्तदान के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग व कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है।
उन्होंने आगे बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, सी और सिफिलिस जैसी बीमारियों की भी निःशुल्क जांच की जाती है। इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता है, इसलिए युवाओं को रक्तदान कर स्वयं की सेहत की जानकारी भी मिलती है।
ब्लड बक्सर के सचिव प्रवीण रंजन ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है और जरूरतमंद को जीवन रेखा प्रदान करता है। संगठन हर माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करता है। “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी पूरी की जा सके।
वहीं उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां 8804433322 पर कॉल कर, ऑनलाइन लिंक से या भारत सरकार के ई-रक्तकोष प्लेटफॉर्म पर स्वयं रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments