बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई का पुनर्गठन महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने की और संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत से हुई जिसे प्रियांशु शुभम ने प्रस्तुत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर जिला संयोजक अविनाश पांडे, प्रो. रवि प्रभात, मनीष सिंह, प्रियांशु शुभम, अभिनंदन मिश्रा और अंशिका सिंह ने उद्घाटन किया।
विषय-परिवेश का कार्य जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि “एबीवीपी एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों में नेतृत्व की भावना जगाता है और राष्ट्रहित के कार्यों में उन्हें अग्रसर करता है।” वहीं जिला संयोजक अविनाश पांडे ने कहा कि परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का भाव लेकर काम करती है और यह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है।
खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि संगठन छात्रों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, शिक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन का संचार करता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल छात्र हितों की रक्षा करना नहीं है, बल्कि युवाओं में देश सेवा और समाज के प्रति योगदान की भावना जागृत करना है।
पूर्व नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सत्र 2024-25 की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद जिला संयोजक अविनाश पांडे ने नगर इकाई 2025-26 की नई टीम की घोषणा की।
घोषित पदाधिकारी:
नगर अध्यक्ष – अवनीश कुमार पांडे
नगर उपाध्यक्ष – पवन कुमार पांडे
नगर मंत्री – अभिषेक गुप्ता
नगर सह मंत्री – विवेक पांडे, संजीत यादव, आदित्य कुमार, पूनम सिंह
जिला SFS प्रमुख – अभिषेक मिश्रा
जिला SFD प्रमुख – आदित्य सिंह
राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक – राहुल कुमार
जिला सोशल मीडिया प्रमुख – नीतीश पटेल
जिला कार्यालय प्रमुख – ऋषि नंदन दुबे
नगर SFS प्रमुख – दिव्यांशु मिश्रा
नगर SFD प्रमुख – हिमानी कुमारी
नगर NSS प्रमुख – हिमांशु कश्यप
राष्ट्रीय कला मंच नगर प्रमुख – सौरभ चौबे
नगर सोशल मीडिया प्रमुख – ज्योति प्रकाश पाठक
नगर खेलो भारत प्रमुख – अंकित कुमार
डुमरांव केंद्र प्रमुख – आशीष कुमार
चौसा नगर प्रमुख – वैभव श्रीवास्तव
नगर कार्यसमिति सदस्य: अभिनंदन मिश्रा, अंकुर कुमार, अंकित सिंह, दीपक कुमार, अक्षत कुमार, आलोक मिश्रा, सुधांशु ओझा, राहुल वर्मा, सिमरन मिश्रा, पलक कुमारी और अंशु कुमारी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विराज सिंह ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश पांडे, रोहित मिश्रा, संजीव पांडे, आदित्य गुप्ता, नंदन कुमार, अनिकेत गुप्ता, प्रशांत कुमार, काजल गुप्ता, रजनी कुमारी, खुशबू पांडे, खुशी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments