Ad Code

दीवान सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को किया गया याद


बक्सर । लालमुनी चौबे स्मृति न्यास एवं दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरुथिया के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धेय दीवान सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर बगेन गोला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीवान सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं मौन रखकर की गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि “दीवान सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व आईने की तरह साफ था। समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।” उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में जहां जन्मदिन मनाने की प्रथा बढ़ती जा रही है, वहीं अपने पूर्वजों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रजीत बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “दीवान सिंह एक नेकदिल इंसान थे। समाज के हर वर्ग से उनका गहरा जुड़ाव था। जब मेरा पूरा परिवार मीसा में जेल में था, उस समय दीवान चाचा ने हमारे परिवार को मजबूत सहारा दिया। उनका उपकार हम कभी नहीं भूल सकते।”


श्रद्धांजलि सभा में आए अतिथियों का स्वागत लालमुनी चौबे स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा के अनिल पांडे, मंडल महामंत्री मनोज पासवान, विजय शंकर शुक्ला, वीर बहादुर राय, भाजपा नेता सत्येंद्र मिश्रा, शालिग्राम राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष रंजन ठाकुर, जिला मंत्री युवा मोर्चा शिव शंभू पांडे, रूपेश पाठक, वशिष्ठ राय, संतोष ठाकुर, गुड्डू राय, पिंटू सिंह, धरीक्षण सिंह, ऋषि कुमार, राम जी यादव, भिखारी ठाकुर, हदीस मियां, नारायण ठाकुर, राजू चौधरी, गोविंद बैठा, हिमांशु चौधरी, टनमन यादव, टुन्ना सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि दीवान सिंह का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा और उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेंगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu