Ad Code

किला मैदान में युवा शंखनाद, हजारों युवाओं की गरज से गूंजा बक्सर


बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा किला मैदान में आयोजित भव्य युवा शंखनाद कार्यक्रम में हजारों युवाओं की मौजूदगी ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि सनातनी युवा रोजगार के साथ-साथ धर्म और समाज की एकजुटता के लिए भी कार्य करें।

उन्होंने युवाओं से बहन-बेटियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया और कहा कि यही शक्ति इस विचारधारा को सफल बनाएगी।


बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बक्सर प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि युवा शक्ति साथ देगी तो विकास की गति कभी थमेगी नहीं और बक्सर इस बार नया इतिहास रचेगा।


भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने कार्यकर्ताओं से महागठबंधन को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मजबूती से काम करने की अपील की।


कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडे ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने निभाई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, रूपेश दुबे, राहुल सिंह, अमित पांडेय, अक्षय ओझा, सूर्यभान, शिवम, सत्येंद्र, नीकु, मधु, अर्जुन, मनीष, सोनू, विपुल, आदित्य, पीयूष, राजा निषाद समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। किला मैदान में गूंजे नारों और युवा जोश ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu