बक्सर । बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर महादेव मंदिर के सामने स्थित सर्किट हाउस, डुमरांव में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस रोजगार शिविर में Flipkart Pvt. Ltd. भाग ले रही है। कंपनी ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मैट्रिक पास युवक-युवतियों की नियुक्ति Delivery Boy पद पर की जाएगी। नियोक्ता द्वारा कुल 20 रिक्तियां दर्शाई गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, साथ ही इंसेंटिव की भी सुविधा रहेगी। कार्यस्थल बक्सर निर्धारित किया गया है।
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर प्रणय प्रतीक ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा और ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments