Ad Code

बक्सर एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक दर्जन से अधिक थानों को मिले नए थानेदार


बक्सर । जिले में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के आदेश पर एक ही दिन में 15 थानों के प्रभारी अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


नवीन आदेश के मुताबिक बृजेश कुमार को ब्रह्मपुर थाना, मनीष कुमार शर्मा को एससी-एसटी थाना और अंकुश कुमार मंडल को सिकरौल थाना का चार्ज दिया गया है। इसी तरह निवास कुमार को राजपुर, कुसुम कुमार केसरी को नावानगर, माधुरी कुमारी को कोरानसराय और चंदन कुमार को नया भोजपुर थाना की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा अभिषेक पांडेय को रामदास राय का डेरा, पूजा कुमारी को तिलक राय का हाता, सुरेंद्र बैठा को नैनीजोर, अजय कुमार को चक्की, संदीप कुमार राम को कृष्णब्रहम और नेहा कुमारी को मुरार थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोनवर्षा थाना की जिम्मेदारी संतोष कुमार और अनिल कुमार पासवान दोनों को संयुक्त रूप से दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी पदस्थापित अधिकारी 24 घंटे के भीतर योगदान दें। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले की पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी और अपराध नियंत्रण के प्रयासों में तेजी आएगी।

स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी अधिकारियों के आने से थानों की कार्यशैली में सुधार होगा और जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu