बक्सर । नगर के गोयल धर्मशाला में विगत संध्या बक्सर व्यवसायी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं व्यवसायी संघ के संरक्षक अमित पांडेय शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने की। इस दौरान भाजपा नेता अमित पान्डेय का शहर के व्यवसायियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित पांडेय ने कहा कि वह हर परिस्थिति में व्यवसायियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष संजय कसेरा, अनूप कुमार वर्मा, पंकज मानसिंहका, मयंक कसेरा, संजय चौधरी, पिंटू चौरसिया, नीरज चौरसिया, शंकर कसेरा, ललन कसेरा, गुप्तेश्वर केसरी, रवि कसेरा और राजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments