Ad Code

गौ तस्करी मामले में बक्सर के पूर्व मुखिया पुत्र एवं जदयू उपाध्यक्ष समेत सात पशु तस्करों को 37 मवेशियों के साथ करहगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


बक्सर । रोहतास जिले में करहगर थाने की पुलिस ने सासाराम चौसा पथ पर स्थानीय बाजार से सोमवार शाम ट्रक पर लदे 37 मवेशियों के साथ 7 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें बक्सर जिला के चौसा के पूर्व मुखिया नजमा खातून का बेटा एवं जदयू का जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ,पिता- अशरफ अंसारी को भी मुख्य तस्कर के रूप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अरुण पहलवान उर्फ अरुण यादव ,पिता- स्वर्गीय गौरी यादव ,निवासी ग्राम- नरबतपुर चौसा,विजय कुमार चौधरी ,पिता -सुधीर कुमार चौधरी,निवासी ग्राम- नरबतपुर चौसा की भी गिरफ्तारी हुई है। साथ ही अरशद अहमद तथा रोहतास के मुरादाबाद निवासी मिन्हास सहित सात को पकड़ा गया।


तस्कर मवेशियों को अवैध तरीके से बक्सर जिले के चौसा से बंगाल पहुंचने के लिए लग्जरी वाहन से पशु लदे ट्रक की रेकी करते हुए झारखंड बॉर्डर तक ले जा रहे थे। जिसके बाद करहगर थानाध्यक्ष कमलनयन पान्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में वाहन जांच के दौरान पकड़ा। पुलिस ने ट्रक को रोक कर उसके ऊपर से तिरपाल हटाया तो उसमें 37 पशु बरामद हुए। वाहन जांच के क्रम में ही पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसपर पांच लोग बैठे थे। पुलिस ने उक्त पांचों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर थाना ले गई।

पूछताछ में पता चला कि सभी अवैध पशु तस्करी में संलिप्त हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तार पशु तस्कर गैंग पूर्वांचल में काफी सक्रिय है। इसमें कई पर आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं। एक तो फर्जी तरीके से बिहार पुलिस में नौकरी भी कर चुका है। खुद को हरिजन बताते हुए वर्षों तक नौकरी करता रहा। लेकिन बिहार पुलिस के एक पद के लिए उसने चुनाव लड़ने की पर्चा भरा तो विभाग द्वारा उसकी जाति मंगाई गई, जिसमें यह मामला उजागर हुआ। यही नहीं रंगदारी वसूलने का भी इस पर चौसा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

सासाराम के एसडीपीओ कुमार वैभव ने मीडियाकर्मियों को बताया है कि चौसा स्थित पशु मेला से ट्रक में लाद कर अवैध तरीके से पशुओं को अन्य राज्यों में ले जाने के क्रम में बाजार से 37 पशुओं के साथ ट्रक चालक व उसके सहयोगी सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी मामले में बक्सर के चौसा के पूर्व मुखिया नजमा खातून के पुत्र एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा के साथ साथ नरबतपुर गांव निवासी अरुण कुमार यादव, विजय कुमार चौधरी, अरशद अहमद तथा रोहतास के मुरादाबाद निवासी मिन्हास सहित सात को पकड़ा गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu