बक्सर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'कमल सेवा केन्द्र' द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान का चौथा दिन बुधवार को दलसागर स्थित शहीद रवीकांत बी.एड. कॉलेज परिसर के निकट संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस एवं भाजपा नेता आनंद मिश्र ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कमल सेवा केन्द्र की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज को स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी वर्गों से पर्यावरणीय संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस मौके पर कमल सेवा केन्द्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक कुमार सहित प्रशांत गौतम, विनय कुमार, अंशुमन मिश्रा, प्रदुम्न उपाध्याय, अर्पिता पांडेय, नीरज झा, विकास कुशवाहा, विकास मिश्रा, सुशील उपाध्याय, प्रवीन देबनाथ, जय प्रकाश गुप्ता, सत्यम मिश्रा, विकास भारद्वाज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
अब तक इस अभियान के तहत 400 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" आह्वान से प्रेरित यह अभियान बक्सर जिले को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments