Ad Code

राजपुर विधानसभा में बढ़ रहा सन्तोष निराला का जनाधार, विश्वकर्मा पूजा पर हुआ भव्य स्वागत



बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सन्तोष निराला की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोग उन्हें बुलाकर सम्मानित कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धनसोइ बाजार में व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित समारोह में सन्तोष निराला का भव्य स्वागत किया गया।


आयोजन समिति के अध्यक्ष साधु शरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सन्तोष निराला को अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। उन्होंने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान निराला ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करते हैं। उन्होंने कलाकारों को भी उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में जदयू जिला महासचिव जितेंद्र सिंह, जदयू युवा नेता श्याम जी वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu