बक्सर । राजधानी पटना के ए.एन. कॉलेज में आयोजित बिहार चैप्टर संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 700 युवाओं ने हिस्सा लिया। संवाद का उद्देश्य था—बिहार के विकास की नई दिशा तय करना और युवाओं को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना।
इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा नेता आनन्द मिश्र ने बक्सर का प्रतिनिधित्व किया और एनडीए की युवा सांसद शांभवी चौधरी के साथ मंच साझा किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार के युवा खुद बदलाव की नींव रखें। भ्रष्टाचार के खिलाफ असली जंग स्वयं से शुरू होती है और यही संदेश समाज तक पहुँचाना होगा।
आनन्द मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा— “भारत एक युवा बहुल देश है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा वर्ग एकजुट होकर नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़े तो यह सपना अवश्य साकार होगा।”
संवाद के दौरान युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, सड़क-संरचना, तकनीकी विकास, खेल और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे। उनका मानना था कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर बढ़ाकर ही राज्य को नई पहचान दिलाई जा सकती है। वहीं महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को उन्होंने बदलाव का सबसे अहम आधार बताया।
कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया। इस मौके पर विकास सिंह, अंशु प्रियदर्शिनी, शुभम मिश्रा, प्रियांशु, रश्मि कुमारी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
आनन्द मिश्र ने विश्वास जताया कि भाजपा और एनडीए के मज़बूत नेतृत्व में बक्सर सहित पूरा बिहार नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा और एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments