बक्सर । स्मृति सेष अमित मानसिंहका जी के जन्मदिन पर ब्लड बक्सर द्वारा गुरुवार (18 सितंबर 2025) को नगर परिषद् के पीछे आर.एन. पथ स्थित मध्य लोहन्दी भवन में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत सरकार के नेशन वाइड मेगा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर सतीश कुमार एवं दुर्गा प्रसाद मानसिंहका ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक प्रभारी सचिन कुमार, सचिव श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में कुल 30 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें चार वीरांगनाएँ—अनु मानसिंहका, शिवानी मानसिंहका, प्रीति देवी और शिवानी देवी शामिल थीं। अन्य रक्तदाताओं में सुमित मानसिंहका, प्रभा रंजन, सत्यम अग्रवाल, अनुराग केजरीवाल, आयुष केशरी, गौरव जयसवाल, सोनू गुप्ता, राकेश गोयल, नीरज मानसिंहका, विनय साहनी सहित कई युवा शामिल रहे।
ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका ने कहा कि रक्तदान न सिर्फ जीवन बचाता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच भी हो जाती है। उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने बताया कि इस माह का यह पहला कैंप है जबकि दूसरा रक्तदान शिविर 21 सितंबर को भोजपुर (आरा) में होगा।
संचालक प्रियेश ने कहा कि संगठन “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत हर शुभ अवसर को रक्तदान से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, इंद्रलोक वाणी और माखनभोग हीरो का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments