Ad Code

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज, अधिवक्ता अमित यादव का नाम चर्चा में


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले ही अभी बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बक्सर जिले की ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। वर्तमान में यहां राजद के शम्भूनाथ यादव लगातार दो बार से विधायक हैं, लेकिन आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन पूरी ताकत के साथ इस सीट को जीतने की रणनीति बना रहा है।

इसी कड़ी में उम्मीदवारों की रेस में कई नेताओं के नाम उभर कर सामने आ रहे हैं। अब अधिवक्ता वर्ग से भी राजनीति में कदम रखने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब नौकरीपेशा और व्यवसायी लोग राजनीति में आ सकते हैं तो अधिवक्ता क्यों नहीं। इसी संदर्भ में अधिवक्ता अमित यादव का नाम सुर्खियों में है।


चक्की लक्ष्मण डेरा निवासी स्व. रामसकल यादव के पौत्र अमित यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका भाजपा के कई बड़े नेताओं से अच्छा संपर्क है। ऐसे में उन्हें संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

चुनावी समीकरणों की दृष्टि से यादव और ओबीसी वोटबैंक को साधने के लिए एनडीए भी ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो मौजूदा विधायक शम्भूनाथ यादव को कड़ी टक्कर दे सके। इसी कारण ब्रह्मपुर सीट पर अधिवक्ता अमित यादव की सक्रियता और उनकी संभावित दावेदारी को लेकर सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu