बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बक्सर किला मैदान में राज्यसभा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे थे।
महोत्सव की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित यह खेल महोत्सव खेलों के महत्व और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने खेलों को जीवन में प्राथमिकता दी है और यह राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
अवधेश नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल सकारात्मक सोच और भाईचारे की भावना को जन्म देता है, जिससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव को भारत सरकार की एक दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना और गांव-गली में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है।
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनमें “मेडल लाओ नौकरी पाओ”, खेल छात्रवृत्ति योजना, पंचायत स्तर पर खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम, जिला स्तर पर मल्टी पर्पज हॉल और जिम जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल खिलाड़ी बल्कि पूरे देश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा मंच बक्सर के संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ने किया। महोत्सव की सफलता में अरविंद कुमार ओझा उर्फ बबलू ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष पाठक, प्रदीप दुबे, धनंजय राय, रानी चौबे, कैमूर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, अमित पांडेय, कृपा शंकर चौबे, धनंजय मिश्रा, रमेश गुप्ता, संध्या पांडेय, वर्षा पांडेय, जयप्रकाश राय, उमाशंकर पांडेय, तेज प्रताप छोटे, विनय उपाध्याय, संजय साह, अभिनंदन सिंह, उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महोत्सव का संदेश स्पष्ट रहा – “खेलों से होगा युवाओं का विकास और मजबूत होगा राष्ट्र का भविष्य।”
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments