बक्सर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बक्सर सदर अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पौधा लगाते हुए कहा कि “पेड़ पौधे धरती के श्रृंगार ही नहीं, हमारी जरूरत और जिम्मेदारी भी हैं। धरती पर हरियाली आएगी तभी जीवन में खुशहाली आएगी।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें। मंत्री ने कहा कि पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों के नाम पर भी पौधा लगाना हमारे कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए।
कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार प्रांत के जनसंवाद सह प्रमुख शैलेश ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पृथ्वी और जीवन की रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। “यह हमारे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी जड़ है। इसलिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।”
वृक्षारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, बक्सर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, कैमूर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पान्डेय, सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक शंभू चंद्रवंशी, भाजपा नेत्री इंदु देवी, ऊषा दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments