Ad Code

भाजपा नेता एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी पंकज राम कांग्रेस में हुए शामिल


बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के काद्यावर निवासी भाजपा नेता एवं बसपा के पूर्व प्रत्याशी पंकज राम ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि पंकज राम पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस परिवार में शामिल होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि कई अन्य दलों के वरिष्ठ नेता भी कांग्रेस से संपर्क में हैं और जल्द पार्टी में शामिल होंगे।

बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने पंकज राम के आगमन को पार्टी के लिए “मजबूत स्तंभ” करार दिया। उन्होंने कहा कि पंकज राम लंबे समय से कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कार्यरत रहे हैं और उनके आने से जिले में कांग्रेस का जनाधार और बढ़ेगा।

सदस्यता ग्रहण के बाद पंकज राम ने कहा कि वे कांग्रेस को बक्सर जिले में मजबूती से खड़ा करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी महागठबंधन जिले की चारों सीटें जीतकर अपनी झोली में डालेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण पाठक, अमरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र धारी सिंह, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, बक्सर जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, शाहिद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu