बक्सर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बक्सर जिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया।
डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि चार दिवसीय इस यात्रा के तहत बक्सर और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवों में जाकर कांग्रेस एवं महागठबंधन के वादों और अधिकार आवेदन को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस क्रम में आज जासो, नदाव, जगदीशपुर, कुलहरिया, वोक्सा, भटवालिया, वरुना, बेलाउर, दलसागर, परसिया और पतेलवा गांवों में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर अधिकार पत्र बांटकर रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही राहुल गांधी द्वारा घोषित योजनाओं जैसे माई-बहन मान योजना, वृद्धा/विधवा पेंशन में बढ़ोतरी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, "मेडल लाओ-नौकरी पाओ" खेल नीति, युवाओं को उद्योग हेतु 2 लाख तक की सहायता, छात्रों को मुफ्त टैबलेट और मकान हेतु जमीन उपलब्ध कराने के वादों की जानकारी दी गई।
बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार की जनता के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सरकार बनते ही सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय की व्यवस्था को बिहार में साकार करने की है।
इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय राम राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र राम, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, भोला ओझा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, जय राम यादव, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र तुरहा, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा और रोहित कुमार उपाध्याय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments