Ad Code

डुमरांव में अग्निशमन विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा का किया निरीक्षण


बक्सर । आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पंडालों की अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, बिहार अग्निशमन सेवाएं एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर डुमरांव अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी द्वारा अस्थायी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पंडाल समितियों को अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। पंडाल निर्माण में अग्नि-सुरक्षित सामग्री के प्रयोग और बिजली के तारों के सुरक्षित प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।


इस अभियान में स्थानीय दुर्गा पूजा समितियां, श्रद्धालु एवं विभिन्न सरकारी विभाग समन्वय स्थापित कर सहयोग कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही दुर्गा पूजा का महापर्व शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न होगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu