Ad Code

बक्सर में विजयादशमी महोत्सव के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्म व नारद मोह लीला का मंचन


बक्सर । नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को दिव्य लीला मंचन हुआ। दिन के सत्र में वृंदावन से आए श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के कलाकारों ने निर्देशक स्वामी श्री सुरेश उपाध्याय "व्यास जी" के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्म लीला का जीवंत चित्रण किया।

मंचन में मथुरा के राजा कंस द्वारा देवकी-वासुदेव को कारागार में डालना, देवकी की संतानों की हत्या और अंततः श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वासुदेव द्वारा नन्हे कृष्ण को यमुना पार गोकुल पहुंचाने का दृश्य देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

वहीं देर रात आयोजित रामलीला प्रसंग में नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इसमें नारद जी की तपस्या से विचलित इंद्रदेव, कामदेव का प्रयास, नारद जी का अभिमान और फिर भगवान विष्णु की माया से मोहित होकर उपहास का पात्र बनने की कथा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा समेत समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu