बक्सर । बिहार की सख्त शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपने नेटवर्क को सक्रिय रखने के नए-नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर की सतर्क निगरानी से बच नहीं पाए। रविवार देर रात बक्सर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई में ट्रेन से आ रही शराब की खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दानापुर उदय सिंह पवार के निर्देश पर इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 03602 के बक्सर आगमन पर छापेमारी की गई। इस दौरान 14 बोरियों में भरी कुल 348 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1.89 लाख आंकी गई।
जब्त शराब में 750ml की 60 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, 96 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल मैजिक मोमेंट्स, 500ml की 280 केन किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और 164 केन मेडुसा स्ट्रांग बीयर शामिल है।
गिरफ्तार तस्करों में पटना निवासी रौशन कुमार, पप्पू कुमार, रोहित कुमार और बेगूसराय निवासी अमन कुमार शामिल हैं। कार्रवाई में आईपीएफ कुन्दन कुमार, एसआई विजेंद्र मुवाल, एसआई दिनेश चौधरी, एएसआई उमेश कुमार राय तथा RPSF व GRP के जवान शामिल रहे। जब्त शराब और आरोपियों को जीआरपी बक्सर के सुपुर्द कर न्यायालय भेजा गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments