Ad Code

भगवान वामन रथयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, नगर में जनसंपर्क तेज



बक्सर । आगामी 4 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित होने वाली भगवान वामन की भव्य रथयात्रा की तैयारियों को लेकर नगर में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। वामन ग्लोबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर अधिक से अधिक लोगों से रथयात्रा में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत सनातन धर्म के युवाओं, महिलाओं और सभी धर्मावलंबियों से भारी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है। फाउंडेशन का कहना है कि रथयात्रा नगर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देगी।



इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनमन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रेम मिश्रा उर्फ भाई जी, सचिव सिकंदर सिंह, राहुल राय, सागर सिंह, अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, अविनाश राय उर्फ बबुआ, मुकेश सिंह, जय शंकर राय, निक्कू ओझा, सचिन पाण्डेय, शिक्षक नेता शिवजी दुबे, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू, मुकेश राम उर्फ बिरप्पन, प्रेम तिवारी और ओपोलो अल्ट्रासाउंड डायरेक्टर कमलाकर मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu