Ad Code

आर्मी पब्लिक स्कूल, सोंधिला बक्सर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


बक्सर । 15 अगस्त के दिन सदर प्रखंड के सोंधिला स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।


समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त सूबेदार राम अवधेश सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन, परिश्रम एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका माया मौर्य, अनामिका गुप्ता, नेहा कुमारी, रूपा कुमारी और बी.के. पांडेय की देखरेख में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंगारंग नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें रागिनी, ऋषि, अंजू, विराट, सूर्योदय, भाव्या, सत्यम, दिव्यांशिका, अनन्या, आशीष, जान्हवी, साहिल, अनुराधा, खुशी, शुभम, जय शिव, आरोही और अनुज ने भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से भारत माता को नमन किया।



इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने जोशीले भाषण और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। शक्ति कुमार, भव्य पंडित और अनुप कुमार ने प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए, जबकि रिशु कुमार, आनंद कुमार, गोविंद पांडे और आराध्या पंडित ने अपनी कविताओं से सबको भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका माया मौर्य एवं अनामिका गुप्ता ने किया। अंत में सभी ने मिलकर "जय हिंद" और "भारत माता की जय" के नारों से वातावरण गूंजा दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu