बक्सर/चौसा, 15 अगस्त । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौसा और बक्सर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौसा नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, थाना प्रभारी मुफस्सिल शंभू भगत, अंचल पदाधिकारी चौसा, स्वच्छता पदाधिकारी अरशद हैदर नकवी, प्रखंड प्रमुख सुनीता राय सहित सभी वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सचिव हृदयानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, हरेंद्र पासवान, ललन यादव, सुनील कुमार सिंह, सुभाष राम, पप्पू सिंह, हरि कुंवर राम, बैजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय चौसा स्टेशन पर यूनियन के उपाध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा ने झंडा फहराया। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद मालाकार, ठाकुर प्रसाद, गोविंद खरवार, सनोज गोंड, जनार्दन राम, बृज बिहारी प्रसाद गोंड, मुन्ना चौधरी समेत बड़ी संख्या में मजदूर व स्थानीय लोग शामिल हुए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments