बक्सर । डुमरांव थाना क्षेत्र के गोला रोड पर अज्ञात अपराधियों ने मंझवारी की आशा देवी को हिप्नोटाइज कर करीब ढाई लाख रुपये के गहने गायब कर दिए। महिला रिपेयरिंग के बाद गहने लेकर ऑटो पर बैठी थी, तभी पहले से सवार युवकों ने दिग्भ्रमित कर उसके मुंह पर कुछ झाड़ दिया। होश आने पर गहने गायब थे। यह 24 घंटे में दूसरी घटना है।
शनिवार को भी ऐसा मामला कृष्णाब्रह्म में आया था। जहाँ रुमाल सूंघा कर महिला के आभूषण लेकर फरार हो गए थे अपराधी और अभीतक पुलिस के हाथ खाली है।
पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments