Ad Code

डुमराँव क्षेत्र में लोग हुए असुरक्षित, वृद्ध का झोला काट कर बदमाशों ने उड़ाए 50 हजार



‎बक्सर । ‎डुमरांव थानाक्षेत्र के मां डुमरेजनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को झोला काट एक वृद्ध से 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के मदद से अपराधियों के पहचान में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोपवा गांव निवासी हीरा साह पिता किशोरी साह, डुमरांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी किये।

वृद्ध अपने घर लौटने के लिए ऑटो पर सवार हुए थे। बताया जाता है कि रास्ते में डुमरांव बाजार पार करने के बाद ऑटो चालक पेट्रोल भरवाने के लिए मां डुमरेजनी पेट्रोल पंप पर रुका। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वृद्ध के झोले को ब्लेड से काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। 


घटना का पता चलते ही पीड़ित वृद्ध घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना डुमरांव थाना को दी। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  पुलिस बैंक और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों के पहचान का प्रयास कर रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu