Ad Code

मोहर्रम चेहल्लुम पर नाट गांव में गतका प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश की टीम बनी विजेता



बक्सर ।  सदर प्रखंड के उमरपुर पंचायत के नाट गांव में इस्लामिया कमेटी के तत्वावधान में मोहर्रम चेहल्लुम के अवसर पर बन्हा-बनेठी और गतका खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें बिहार से दो टीमों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रोटरी बक्सर अध्यक्ष एवं मानवाधिकार तथा सामाजिक न्याय के प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौसा नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मनोज यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र राय, उमरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र राय उर्फ ललक राय, नया भोजपुर के पूर्व मुखिया इस्लाम अंसारी, निर्णायक कमेटी के खलीफा विराज अंसारी, सफदर अली (शिक्षक), मुनमुन राय तथा इस्लामिया कमेटी के सभी सदस्य भी मौजूद थे।


खेल के मुख्य आयोजक उमरपुर पंचायत के समाजसेवी राजा खान रहे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि बक्सर जिले के काठार गांव की टीम उपविजेता बनी। नगपुरा गांव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में गांव के युवाओं की अहम भूमिका रही। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने भाग लिया और खेल के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। आयोजन की अध्यक्षता इस्लामिया कमेटी के पूर्व खलीफा गौरी शंकर अंसारी तथा वर्तमान खलीफा विराज अंसारी ने संयुक्त रूप से की।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu