Ad Code

भाजपा युवा मोर्चा बक्सर के जिला मंत्री बने धीरज पाठक,नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का लगा तांता



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में बक्सर जिले के पूर्व आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक धीरज पाठक को भाजपा युवा मोर्चा बक्सर का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने के बाद धीरज पाठक ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


उन्होंने विशेष रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश पांडेय का धन्यवाद जताते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। धीरज पाठक ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।


जिला मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि धीरज पाठक लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनकी कार्यशैली ने भाजपा को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है। ऐसे में युवा मोर्चा को भी उनके अनुभव और ऊर्जा से नई गति मिलेगी।

इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा बक्सर संगठन को और सशक्त बनाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu