बक्सर । डुमराँव अनुमंडल के कृष्णाब्रह्म बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे रूमाल से न केवल मनमुग्ध कर दिया, बल्कि उसके पर्स में रखा 5 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।
बाद में जब उसके होश ठिकाने आए तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत करदो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार कठार गांव निवासी फूलकुमारी देवी घटना के समय खरीदारी करने कृष्णाब्रह्म बाजार गई थी। जब वह एक दुकान के सामने खड़ी थी, तभी दो युवक उसके आगे पीछे करने लगे। इसी बीच उसमें से एक युवक महिला से बोला कि आपका रुमाल गिरा हुआ है।
महिला जैसे ही रूमाल उठाने के लिए नीचे झुकी, तभी उसमें से एक युवक उसके नाक के सामने दूसरा रुमाल सूंघा दिया, जिससे वह मनमुग्ध होकर अपना आपा खो बैठी। आरोप है कि इस दौरान युवकों के कहने पर उसने सोने के कान का झाला, मंगलसूत्र, अंगूठी व जिउतिया के साथ बैग में रखा 05 पांच हजार रुपये नगदी उन्हें दे दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जब महिला के होश ठिकाने लगे तब तक काफी देर हो चुकी थी। इधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments