Ad Code

बक्सर से कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा सैकड़ों साथियों संग ‘वोट चोरी मताधिकार बचाओ’ रैली में शामिल


बिहार/ सासाराम । लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर सासाराम सुअरा हवाई अड्डा में आयोजित “वोट चोरी मताधिकार बचाओ रैली” में बक्सर विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और वोट की सुरक्षा ही कांग्रेस का संकल्प है।


रैली में लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी जनता को संबोधित किया। नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के हर नागरिक के वोट की रक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कांग्रेस नेता डॉ. सतेंद्र ओझा ने कहा कि इन नेताओं के संदेशों को बक्सर विधानसभा क्षेत्र सहित हर बुथ तक पहुंचाने का काम कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में है और इसे बचाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है।


इस रैली में बक्सर से विशेष रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, वार्ड पार्षद दिनेश जी, युवा कांग्रेस महासचिव रमेश राम, एनएसए नेता लकी जी समेत बड़ी संख्या में साथी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने रैली में एकजुटता का परिचय देते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu