बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पशु मेले के पास पोखर से शनिवार की शाम बरामद युवक के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतक की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के कंजिया गांव निवासी देव कुमार पासवान के पुत्र मंटू पासवान (20 वर्ष) के रूप में की गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़े और चेहरे के आधार पर शव की पुष्टि की।
परिजनों ने बताया कि मंटू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज के लिए उसे आरा ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच ननिहाल नवागांव में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने से परिवार शोक में डूब गया। इसी दौरान वह परिजनों की नजर से ओझल हो गया और 13 अगस्त से लापता था। गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने मुफस्सिल थाने में आवेदन भी दिया था।
परिजन और स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक पोखर के किनारे से गुजरते समय फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments