Ad Code

सोवां गांव में पावरग्रिड की समस्याओं को लेकर बैठक, तीन प्रस्ताव पारित


बक्सर । डुमरांव प्रखंड के सोवां गांव में रविवार को बाबा भुवरनाथ सरोवर के पास ग्रामीणों, समाजसेवियों और युवाओं की अनिवार्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी मुमताज अंसारी ने की, जबकि संचालन राजकिशोर यादव उर्फ मास्टर ने किया। इस मौके पर लोक कल्याणकारी मंच के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि शिवजी पासवान, पंचायत समिति सदस्य आलम हुसैन, रेल यात्री कल्याण समिति टुड़ीगंज के अधिवक्ता कुमार रामावतार और महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


बैठक में सोवां गांव स्थित पावरग्रिड से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए—

1. सोवां गांव के लिए अलग स्पेशल फीडर की व्यवस्था की जाए।

2. कृषि फीडर में कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

3. पावरग्रिड परिसर में शाम के बाद असामाजिक तत्वों की आवाजाही और रात्रिकालीन पार्टियों पर रोक लगाई जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पावरग्रिड के लिए गांव ने बड़ी मात्रा में जमीन दी थी, जिसके बदले अलग फीडर और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और ग्रिड ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं।




मुखिया प्रतिनिधि शिवजी पासवान ने कहा कि 15 अगस्त के बाद अलग फीडर और 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, अधिवक्ता कुमार रामावतार ने कहा कि जिस गांव में कोई बड़ा प्रोजेक्ट होता है, वहां विशेष सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन सोवां में स्थिति इसके उलट है और पड़ोसी गांवों में बेहतर बिजली व्यवस्था है।

बैठक में बीजेन्द्र कुमार महतो, जयकिशोर यादव, सोनू सर, निक्की सिंह, माझील शर्मा, राहुल यादव, मो. जब्बार, मंगरु महतो, मनोहर शर्मा, मो. जिलानी, मंटु महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu