बक्सर । कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई बक्सर की एक दिवसीय बैठक रविवार को किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने तथा संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया।
बैठक में सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय न लेने पर गहरा असंतोष जताया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि राज्य स्तरीय नेतृत्व हड़ताल की घोषणा करता है तो बक्सर इकाई भी उसमें सक्रिय रूप से भाग लेगी और सहमति पत्र सौंपेगी।
पदाधिकारियों ने बताया कि नियंत्रित कार्यालय स्तर पर दो बार बैठक की तिथि निर्धारित हुई, लेकिन अभी तक निर्णय की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, जिससे सहायकों में रोष व्याप्त है। संघ के कोष को सुदृढ़ करने के लिए आर्थिक योगदान देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष धनलाल पासवान, राकेश कुमार, अभय कुमार, दिलीप कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र मिश्रा, लाल बाबू, कृष्ण जी, मनोज पांडेय, अक्षय जी, मुख्तार आलम, इबरार अंसारी समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments