Ad Code

ब्रह्मपुर में सावन पूर्णिमा पर संगीतमय महाआरती, काशी के दशाश्वमेध घाट जैसा दृश्य


बक्सर । पवित्र सावन मास की पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन के अवसर पर गंगा समग्र शिवगंगा सरोवर समिति ब्रह्मपुर और बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंदिर पुजारी समिति ब्रह्मपुर द्वारा शिवगंगा सरोवर पर काशी के दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर संगीतमय भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।


महाआरती का संचालन काशी से आए विद्वान पंडित आचार्य मोहित उपाध्याय, पीयूष शुक्ला, पंडित शिवम उपाध्याय, मनीष तिवारी और अंशु उपाध्याय द्वारा किया गया। इसमें वटुक पं. मनी पांडेय, पं. सदानंद पांडेय, पं. रौशन पांडेय, पं. अमित पांडेय, पं. ऋषु पांडेय और पं. कमल तिवारी ने सहयोग किया। सरोवर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और संगीत से सराबोर हो गया, जबकि दृश्य काशी के घाटों जैसा मनमोहक प्रतीत हो रहा था।


कार्यक्रम के संयोजक गंगा समग्र (दक्षिण बिहार प्रांत) एवं राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख पं. शंभूनाथ पांडेय थे। आरती से पूर्व शिवगंगा सरोवर का पूजन मुख्य अतिथि आरएसएस दक्षिण बिहार प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, प्रांत बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी, ब्रह्मपुर नगर पंचायत चेयरमैन पति राकेश महतो, मंदिर कोषाध्यक्ष रंगनाथ पांडेय, जिला प्रचारक अभिषेक भारती, समाजसेवी ओंकार पांडेय और अन्य अतिथियों ने किया।

राजेंद्र प्रसाद ने गंगा, उसकी सहायक नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए गंगा समग्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए सभी से इसमें सहयोग करने का आग्रह किया। उपेंद्र त्यागी ने पर्यावरण संतुलन, प्लास्टिक के बहिष्कार, पेड़ लगाने और जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।




पं. शंभूनाथ पांडेय ने बताया कि महाआरती समाज, मंदिर समिति और नगर पंचायत के सहयोग से निरंतर आयोजित होती है तथा ब्रह्मपुर और बक्सर के घाटों पर इसे सरकारी स्तर पर कराने का अनुरोध संबंधित मंत्रियों से किया गया है।

कार्यक्रम में गंगा समग्र ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत मारुति, डमरू पांडेय, शिवगोपाल पांडेय, अजय पांडेय, संतोष ओझा, चिंताहरण पांडेय, पप्पू पांडेय, अरुण मल्होत्रा, सुरेंद्र यादव, जयराम पांडेय, संदीप रॉय, पिंटू सिंह उज्जैन, प्रभंस राम, चिंताहरण पासवान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष टुनटुन यादव, राजद नेता शिवशंकर यादव समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu