बक्सर । ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के नैनीजोर बांध पर स्थित उत्तरी नैनीजोर पंचायत के ढाबी गांव में रविवार को युवा राजद नेता नीतीश यादव ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। नाव से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। राखी और मिठाइयां वितरित करते हुए उन्होंने कहा, "राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास और स्नेह का अटूट बंधन है। आज इस धागे के साथ हम यह प्रण लेते हैं कि हम सब मिलकर इस मुश्किल समय का सामना करेंगे और जल्द ही आपके जीवन में खुशियां लौटेंगी।"
नीतीश यादव ने बताया कि यह छोटा सा प्रयास है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवार भी पावन पर्व को खुशी के साथ मना सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजद परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments