Ad Code

गंगा प्रभावित गांवों में रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटी राहत सामग्री, दी सावधानी बरतने की सलाह


बक्सर । रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर गांव, नैनीजोर धाबी, लक्ष्मण टोला, बाला टोला सहित गंगा किनारे बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।


गंगा के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित परिवारों को चूड़ा, गुड़, बिस्किट, सत्तू, मोमबत्ती, दिया, माचिस आदि आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इस कार्य में रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, आपदा प्रभारी राजीव सिंह, स्काउट कमेटी के अविनाश जयसवाल, रितेश उपाध्याय, ओम जी यादव, कार्यालय सहायक अवधेश एवं मुख्तार अहम भूमिका में रहे।



इस मौके पर ग्रामीणों को पानी घटने के बाद मच्छरों के प्रकोप और संभावित बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सहायता लेने की सलाह दी गई। गंगा में नहा रहे बच्चों को बाहर निकाल कर उनके परिजनों को बुलाया गया और घर में सुरक्षित रहने तथा बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि सावधानी ही आपदा के समय सबसे बड़ा बचाव है। वहीं, आपदा प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर है और आगे भी हर आपदा की घड़ी में सेवा के लिए तैयार रहेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu