बक्सर । अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रेम कुमार पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, उपनिदेशक सुदीप कुमार पाठक और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर छात्रों को देशभक्ति व अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें देश की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।”
छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत, नाटक, कविता और भाषण प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और मिठाइयाँ वितरित कीं।
समारोह में रानी चौबे, श्याम नारायण मिश्रा, दीपक अग्निहोत्री, सुनील पाठक, चन्दन उपाध्याय और निकिता वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। संचालन कक्षा 9 की अनन्या और शगुन ने किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments