बक्सर । रोटरी बक्सर द्वारा लगातार 35वें वर्ष भी ऐतिहासिक फुटबॉल मैच का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान में किया गया। यह मैच डॉ. आर.के. सिंह के पिता स्वर्गीय डॉ. एस. सिंह की स्मृति में खेला गया, जिसमें बक्सर और वाराणसी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बक्सर को 3 गोल से पराजित कर जीत हासिल की।
मैच का उद्घाटन डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. सी.एम. सिंह और रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खेल के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार नंदलाल को दिया गया, जिसे बक्सर रोटरी के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम एवं मुख्य अतिथि डॉ. सी.एम. सिंह ने प्रदान किया। विजेता वाराणसी टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, वहीं उपविजेता बक्सर टीम को दीपक अग्रवाल, पंडित सौरभ तिवारी और सतेंद्र सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की।
खेल उद्घोषणा असलम खान ने की, जिसने पूरे कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव साहिल, रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, ट्रेजरर सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व आर.डी. दीपक अग्रवाल, पूर्व ए.जी. सौरभ कुमार, मनोज मनीष पांडे, प्रोजेक्ट चेयर कृष्णानंद सिंह टुन्नु, डॉ. रमेश सिंह, मंजेश केसरी, आशीष गुप्ता, शिवधार जी, गोपाल जी, अनिल मानसिंह, इफ्तेखार अहमद, मार्कण्डेय सिंह, अरुण जी, राजू सिंह, रोटरेक्ट से सुजीत गुप्ता, सोनू, रोटेरियन अनिल केसरी, दीपू अनिल केसरी, रोटरेक्ट सागर वर्मा, प्रीतम, प्रीत राज गुप्ता, सूरज गुप्ता सहित अंपायर संतोष पांडे आदि मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments