Ad Code

स्व. द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान द्वारा 650 छात्राओं को शैक्षणिक व स्वच्छता सामग्री का वितरण



बक्सर । स्व. द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान की ओर से नगर के एक गर्ल्स स्कूल में लगभग 650 छात्राओं को घड़ी, सरफ, साबुन, कॉपी, पेन, रबर एवं अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।


यह संस्थान नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीरा देवी के पति स्व. द्वारिका प्रसाद केसरी की स्मृति में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं युवा समाजसेवी अखिलेश केसरी ने कार्यक्रम का आयोजन किया।




बच्चियों को संबोधित करते हुए अखिलेश केसरी ने कहा, “बेहतर पढ़ाई के साथ बेहतर सफाई भी जरूरी है। मेरे पिता का सपना था कि वे लोगों की हर संभव मदद करें। वे जब तक जिए, गरीबों के मसीहा के रूप में समाज की सेवा करते रहे। आज हम उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाजहित के कार्य कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में तुषार मिश्रा, आरती केसरी, भगवान जी वर्मा, हिमांशु जायसवाल, प्रदीप शरण, मुन्ना सिंह, दिलीप केसरी, मोहम्मद शरीफ अंसारी, सोनू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu