बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, बक्सर में सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया और जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव मानव धर्म और राष्ट्र धर्म के पालन में तत्पर रही है और आगे भी ऐसे कार्यों में अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम में बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. सी. एम. सिंह, आपदा प्रभारी राजीव सिंह, राज्य प्रतिनिधि सचिन कुमार राय, ओम जी यादव, सदस्य मनोज राय, अविनाश जयसवाल, सुमित मानसिंहका, सत्यदेव प्रसाद, राजू श्रीवास्तव, दौलत चंद गुप्ता, एम. आलम बुलबुल, जमाल जी, इफ्तिखार अहमद, डॉ. अनिल सिंह, नियमतुल्ला फरीदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा, बीजेपी, कांग्रेस एवं राजद के जिला अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता और बक्सर के प्रबुद्धजन भी समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments