Ad Code

बांका से बनारस तक 500 किमी की रक्तदान जागरूकता यात्रा, बक्सर में हुआ भव्य स्वागत


बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के बांका से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक 500 किलोमीटर लंबी रक्तदान जागरूकता मोटरसाइकिल यात्रा चर्चा का विषय बनी। टीम बीइंग सारथी के सदस्य अंकित रौशन और प्रिंस कुमार ने 14 अगस्त को बांका से यह यात्रा शुरू की, जिसका उद्देश्य रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को साल में कम से कम एक बार रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

यात्रा के दौरान दोनों सदस्य विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिले और रक्तदान के महत्व पर चर्चा की। 15 अगस्त को वाराणसी पहुँचकर उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और इसे देश की आज़ादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को समर्पित किया।

आज सुबह 11 बजे जब यह यात्रा महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शिक्षा स्थली बक्सर पहुँची, तो ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर, इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट तथा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर की ओर से माँ मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने अंकित रौशन और प्रिंस कुमार को सम्मानित किया। साथ ही ब्लड बक्सर टीम के सुमित मानसिंका, रवि शंकर शर्मा, प्रभा रंजन, कुमार गौरव और प्रियेश को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मेजर पी.के. पांडेय, सूबेदार हरेंद्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, संतोष कुमार चौबे सहित इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

रक्तवीरों ने संदेश दिया — "रक्तदान महादान और जीवनदान है। आओ, ऐसा युग बनाएं जहां खून की कमी से किसी की भी जान न जाए।"







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu