Ad Code

ईटाढ़ी से धनसोई तक 15 किमी लंबी बाइक तिरंगा यात्रा, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा इलाका



बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ईटाढ़ी से धनसोई तक 15 किलोमीटर लंबी भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिका फाउंडेशन एवं लेदर वर्ल्ड बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं 202 राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक  संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा गाजे-बाजे, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच राष्ट्रभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुई। ईटाढ़ी से प्रारंभ होकर यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए धनसोई में समापन पर पहुँची।

समापन समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सन्तोष निराला ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि यह आज़ादी हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। तिरंगे की शान और देश की आन-बान के लिए हमें प्रतिदिन एक सच्चे नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाना होगा। भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हमें मिलकर कार्य करना है — यही सच्ची देशभक्ति है।"


उन्होंने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में योगदान दें।

मौके पर अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, विवेक प्रजापति, टूना राम, प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, फुटुचन कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, सुगन्ध राम, अमित कुशवाहा, श्याम जी वर्मा, विक्रांत कुमार, अशोक यादव, राजू सिंह डेहरिया, अनूप पटेल, राजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, अखिलेश आनंद, चन्दन कुमार, काशी सिंह, बबन चौधरी, मदन कुशवाहा, चन्दन पाण्डेय, चन्दन पटेल, संजय चौधरी, मनोज चौबे, रोहित चौधरी, रामजीत गोंड, सुरेन्द्र गुप्ता, विजय राम, उपेन्द्र राम, धनेश्वर राम, सुरेमन राम, निर्मल राम, अरविन्द साह, राजगृही राम सहित सैकड़ों प्रतिभागियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu