Ad Code

एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव, नन्हे राधा-कृष्ण ने बिखेरी छटा


सदर प्रखंड के कृतपुरा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत, मटका सजावट और रंग-बिरंगी कला से मोहा मन

बक्सर। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कमरपुर पंचायत के कृतपुरा स्थित एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वर्ग के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में सजे-धजे नजर आए। वहीं, कुछ बच्चों ने क्राफ्ट और आर्ट के तहत आकर्षक तरीके से मटके सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।


विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती बंदना राय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि बच्चों ने राधा-कृष्ण के पारंपरिक परिधान में गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने रंग-बिरंगे चार्ट पेपर सजाए और मटका डेकोरेशन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानाध्यापक त्रिलोचन कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, जिससे उनमें सामाजिक व मानसिक विकास के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है। उन्होंने शिक्षिका जिज्ञासा राय की सोच और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया।

प्रतियोगिता में श्री रानी, दिव्यांशु राय, युवराज, खुशी, प्रीति, अल्का, आयत, अदिति, साक्षी, मुस्कान, संजना, सृष्टि, रिया, अनुष्का मिश्रा, अनुष्का कुमारी, आदर्श कुमार, अंकिता आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शिक्षकों में लालसा मिश्रा, नूतन राय, जिज्ञासा कुमारी, अजय सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव सिंह, नितीश तिवारी, बी.एन. पांडेय, अनु उपाध्याय, नीलम कुमारी, बीना राय, तब्बू, तन्नू, इशरत जहां, प्रीति कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu