राजकुमार चौबे बोले— शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रहित में योगदान का लें संकल्प
बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन एवं विश्वामित्र सेना द्वारा संचालित सभी निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केसठ स्थित ग्रामीण निशुल्क शिक्षा केंद्र और वेद गुरुकुलम् में विशेष आयोजन हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि कर्तव्यों को याद करने का है। उन्होंने कहा— “शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारे निशुल्क शिक्षा केंद्र इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास हैं, जो नई पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार से सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।”
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments