Ad Code

79वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. दिलशाद आलम ने रोटरी सहित विभिन्न कार्यालयों पर किया ध्वजारोहण


बक्सर । साबित खिदमत फाउंडेशन बक्सर एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि भारत नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहा है। उन्होंने नवयुवकों की ऊर्जा और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंधु विजय” ने भारत की ताकत को पूरी दुनिया में स्थापित किया।


संगठन के संस्थापक साबित रोहतासवी ने कहा कि भारत आज फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर है। उन्होंने बक्सर के वीर सैनिकों के “ऑपरेशन सिंदूर” में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि देश उनकी शौर्य गाथा कभी नहीं भूलेगा। इस दौरान सोनू सिंह, मोनू सिंह, इम्तियाज अंसारी, जनार्दन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सोनू सिंह के “जय हिंद” के नारों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।


इसी क्रम में रोटरी भवन में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी संस्था दुनिया भर में समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ. सीएम सिंह, सेक्रेट्री साहिल सतेंद्र, दीपक सौरभ, टुन्नु, सुनील, राजेश, गोपाल, मनोज, मनीष, निर्मल सिंह, मंजेश, आशीष, मिना, राजू समेत बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu