Ad Code

बक्सर की टीम ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, 4-16 से दर्ज की जीत


बक्सर । बिहार में आयोजित अंडर-14 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व कोच अभिषेक राय कर रहे हैं। प्रतियोगिता 14 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी, जिसमें राज्यभर की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।


चयनित खिलाड़ियों में अनशुमान, श्रेयांश, सुभोद, प्रितम, हिमांशु, उज्ज्वल, अमर उजाला, मोहित कुमार, आंदर्श कुमार, हर्ष वर्धन, निखिल और सत्यम कुमार शामिल हैं।


कोच अभिषेक राय ने जानकारी दी कि बक्सर टीम ने अपना पहला मैच अरवल जिले के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-16 के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है और आने वाले मैचों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu