बक्सर । शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वातावरण भक्तिमय बना रहा और बच्चे राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा और लड्डू गोपाल की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों के रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। माता-पिता और आगंतुकों ने भी इस पल का भरपूर आनंद उठाया।
तनिष्क बक्सर के मैनेजर मृण्मय चटर्जी और फ्लोर मैनेजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि तनिष्क केवल आभूषण व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हर त्योहार को ग्राहकों और स्टाफ के साथ मिलकर मनाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में त्योहार और आभूषण दोनों ही गहराई से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम की सफलता में तनिष्क बक्सर टीम के हेड कैशियर योगेश जी के साथ-साथ निशा, अंशु, शिखा, निवेदिता, पूजा, संध्या, पल्लवी, प्रकाश और प्रदीप सहित सभी स्टाफ का अहम योगदान रहा।
त्योहारी सीजन को खास बनाने के लिए तनिष्क बक्सर ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी लॉन्च किए हैं। हीरों के आभूषणों के वैल्यू पर 20% तक और गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही, ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर भी लाभकारी ऑफर्स उपलब्ध हैं। तीज की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे ग्राहकों को नए ट्रेंडिंग आभूषण चुनने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और तीज पर तनिष्क बक्सर के ये ऑफर्स निश्चित रूप से लोगों की खुशियों और सुंदरता में चार चांद लगाने वाले साबित होंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments