Ad Code

सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर, बाइक सवार समेत दोनों घायल



बक्सर । बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे सदर अस्पताल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लरई-कोडरवा निवासी चंदन कुमार (उम्र 40 वर्ष) अपनी ई-रिक्शा अस्पताल परिसर में खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।




बाइक सवार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बीरपुर गांव निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है। वह चौसा की ओर से अपने गांव लौट रहा था कि रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायल खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे की निगरानी में रखा गया है।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu