Ad Code

भ्रष्टाचारियों सिंहासन खाली करो, जनता आ रही है - बजरंगी मिश्रा




- तीन सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का प्रयास, डबल इंजन सरकार पर जमकर बरसे मिश्रा

बिहार । जनसुराज पार्टी के युवा शाहाबाद प्रभारी बजरंगी मिश्रा ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "डबल इंजन की तानाशाह सरकार चाहे लाठी चलवाए या गोली, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने नारा लगाया कि "भ्रष्टाचारियों सिंहासन खाली करो, जनता आ रही है।" उन्होंने अपने समर्थकों के साथ तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया।


जनसुराज नेता बजरंगी मिश्रा ने कहा कि सरकार ने जातीय जनगणना के बाद घोषणा की थी कि आर्थिक रूप से पिछड़े 94 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब इन युवाओं को उनका हक मिलेगा?



दूसरी मांग को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी भूमिहीनों को तीन डिसमिल जमीन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक लाखों भूमिहीन परिवार इस वादे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा करती है, जमीन पर कोई काम नहीं होता।

तीसरे मुद्दे पर बोलते हुए बजरंगी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक और अंचल कार्यालयों में भूमि सर्वे के नाम पर लोगों से खुलेआम अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार की पोषक बन गई है और जनता को लूटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu