Ad Code

प्रसिद्ध पत्रकार व रंगकर्मी अजीत राय का लंदन में निधन, डुमरांव में शोक की लहर



बक्सर । डुमरांव प्रखंड के कसियाँ गांव निवासी और देश के प्रतिष्ठित फिल्म समीक्षक, रंगकर्मी व पत्रकार अजीत राय का निधन हो गया है। 58 वर्षीय अजीत राय ने बीती रात लंदन में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।


स्वर्गीय अजीत राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डुमरांव स्थित डी.के. कॉलेज से प्राप्त की थी। उन्होंने सामाजिक जीवन की शुरुआत पत्रकारिता और सांस्कृतिक गतिविधियों से की। बाद में वे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पत्रिका रंग प्रसंग के संपादक नियुक्त हुए।

देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों में उनके लेख नियमित रूप से प्रकाशित होते थे। वे कान फिल्म महोत्सव सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने रंगमंच, फिल्म और संस्कृति विषयों पर आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों की रचना की थी।



उनके असमय निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशांक शेखर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “बहुआयामी प्रतिभा के धनी अजीत राय के निधन से डुमरांव ने अपना गौरवशाली पुत्र खो दिया है। उनके जाने से देश के साहित्यिक और रंगमंचीय जगत में गहरी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।”

स्व. अजीत राय कसियाँ पंचायत के पूर्व मुखिया भोला नाथ राय के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनके निधन की खबर से बक्सर जिले के सांस्कृतिक व पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu